अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष में संस्थान के ईआईएसीपी सेंटर तथा भूमि एवं जल प्रबंधन केन्द्र द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज, कठपुड़िया में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया |कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं का प्रयोग करने, कचरे का सही प्रबंधन करने तथा जागरूकता फैलाने जैव उपायों पर जोर दिया
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष संस्थान द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पांगु, चौदास क्षेत्र, धारचुला, पिथौरागढ़ के छात्र छात्राओं, अध्यापकों एवं ग्रामीणों के साथ भी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्वत्ता की जानकारी और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत कराया
संस्थान के गढ़वाल क्षेत्रीय केंद्र, श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।