राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान सम्मानित

राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) अल्मोड़ा की 26वीं छमाही बैठक के दौरान, जो 17.07.2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय), रानीखेत में आयोजित की गई, नराकास अल्मोड़ा द्वारा राजभाषा हिंदी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों के लिए पुरस्कार शुरू किए गए। जिसमें गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा को राजभाषा हिंदी में उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। बैठक में नराकास अल्मोड़ा से पंजीकृत 32 संस्थाओं/संगठनों ने प्रतिभाग किया। यह पुरस्कार नराकास अल्मोड़ा के अध्यक्ष और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।



Date: 17th Jul 2026