अक्सर देखा जाने वाले अनुभाग

(यदि आप जो खोज रहे हैं वह आपको नहीं मिल रहा है तो नीचे हमारे सर्च बार का उपयोग करें)

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के 76 विद्यार्थियों का संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण।

दिनांक 17 नवंबर, 2026 को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के 67 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक एवं पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यों से अवगत कराया गया। उन्हें आजीविका संवर्धन, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए अपनाए जा रहे एकीकृत एवं पारिस्थितिकी-तंत्र आधारित दृष्टिकोणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) की शपथ के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया, जिसमें सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा एवं जल संरक्षण तथा प्लास्टिक एवं ई-कचरे सहित अपशिष्ट को कम करने पर विशेष जोर दिया गया। वैज्ञानिक ज्ञान एवं जैव संसाधनों के सतत उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने संस्थान के अत्याधुनिक आधारभूत ढाँचे का भी भ्रमण किया। इसमें विभिन्न प्रयोगशालाएँ, वेदर प्रोफाइलर स्टेशन तथा बाह्य-स्थाने (Ex situ) संरक्षण स्थल 'सूर्य कुंज' प्रमुख रूप से शामिल रहे।



दिनांक: 17th Nov 2026