अक्सर देखा जाने वाले अनुभाग

(यदि आप जो खोज रहे हैं वह आपको नहीं मिल रहा है तो नीचे हमारे सर्च बार का उपयोग करें)

शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के एक दल ने संस्थान का भ्रमण किया

विद्यार्थियों को हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। वैज्ञानिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया।


मिशन लाइफ (LiFE) पर आयोजित एक संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (Probity for Prosperity) विषय पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुल 22 विद्यार्थियों एवं 3 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया तथा सतर्कता जागरूकता एवं मिशन लाइफ की शपथ लेकर सत्यनिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


दिनांक: 30th Oct 2026